बेखौफ तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया: तीन गो तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर से 24 मवेशी बरामद
पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कंटेनर से 24 गोवंश बरामद किए गए। तस्कर कंटेनर से बैल लेकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया में पुलिस ने बुधवार को गो तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कंटेनर से 24 गोवंश बरामद किए गए। तस्कर कंटेनर से बैल लेकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ जा रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर अखरी स्थित चंद्रिका नगर कालोनी तिराहे पर चेकिंग शुरू कराई गई तो सामने से आते दिखे कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। वहीं चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों पर कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया।
वहीं बचकर सिपाहियों ने जान बचाई। इसके बाद पीछा करके कंटेनर को पकड़ा गया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसके अंदर 24 गोवंश में एक गाय और दो बैल मृत थे। गिरफ्तार बिहार गया रेगनियां निवासी अफजाल अंसारी व अमेठी के दिलावरगढ़ इन्हौना निवासी बसीर व वारिस ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल जा रहे थे।