{"_id":"6abc242832dda0f9b80f4e33","slug":"father-of-three-arrested-on-charges-of-raping-a-minor-varanasi-news-c-20-vns1056-1562545-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, तीन बच्चों का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, तीन बच्चों का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
नाना की दुकान में पेंटिंग कर रहा था आरोपी, परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र में नाना के घर रह रही नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह तीन बच्चों का पिता बताया गया है। आरोपी गांव का ही निवासी है। वह पेंटिंग का काम करने आया था। पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है। नाना ने अपनी दुकान में पेंटिंग के लिए कमलेश को लगाया था। डेढ़ महीने से वह दुकान में पेंटिंग कर रहा था। दुकान का काम पूरा होने के बाद घर और मंदिर में भी पेंटिंग की जिम्मेदारी उसे दी गई थी।
आरोप है कि सोमवार शाम चार बजे परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। तभी नाना घर पहुंच गए और आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने और शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है।