फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father commits suicide four days before daughter marriage in varanasi

Varanasi: बेटी की शादी से चार दिन पहले पिता ने की खुदकुशी, होने वाले दामाद ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 07 Jun 2023 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 11:14 PM IST
सार

वाराणसी के भोरकला गांव निवासी गंगेश दुबे (42) ने बुधवार शाम विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी बेटी की शादी 11 जून को होने वाली थी।  गंगेश के होने वाले दामाद ने उसके परिवार के तीन सदस्यों और एक पड़ोसी पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Father commits suicide four days before daughter marriage in varanasi
शव लेने घटनास्थल पर पहुंचा शव वाहन - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के भोरकला गांव में बुधवार शाम एक युवती की शादी से पहले उसके पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई है। हालांकि होने वाले दामाद ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला गांव निवासी गंगेश दुबे (42) सूरत में रहकर साड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता रहा। वह एक पखवारे पहले ही सूरत से घर आया था। गंगेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों ने बताया कि गंगेश की चार बेटियां है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं

चौथी की शादी 11 जून को मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना क्षेत्र के आहीं गांव में होने वाली थी। उसी के मद्देनजर घर में तैयारियां चल रही थीं। शाम के समय गंगेश अपने घर के अंदर निढाल पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख उसकी पत्नी ज्वाला देवी की चीख निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटी की तलाश करनी है तो खर्चा दो... घूस मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, SP ने सिखाया सबक

गंगेश के घर से रोना-चीखना सुन कर मौके पर पड़ोसियों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गंगेश के होने वाले दामाद ने उसके परिवार के तीन सदस्यों और एक पड़ोसी पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी।

उधर, इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed