फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fashion Tattoo trends in sawan, now Har Har Mahadev, bam bam

फैशन : सावन में बदला टैटू ट्रेंड, अब हर-हर महादेव, बम-बम

Sun, 16 Jul 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Jul 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tattoo trends in sawan, now Har Har Mahadev, bam bam
tattoo trends - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ की नगरी में सावन में फैशन पर भी आध्यात्मिक रंग चढ़ गया है। इस सीजन में टैटू ट्रेंड भी बदल गया है। पारंपरिक तरीकों से इतर युवा महादेव, शिवाय, ऊं और त्रिशूल के आकर्षक टैटू बनवा रहे हैं।

विज्ञापन


युवतियां भी पीछे नही हैं और वे थंब टैटू बनवा रही हैं। कूल दिखने के साथ ही ग्रहों की शांति के लिए भी यह कराया जा रहा है। वाराणसी में पूरे सावन पर्व जैसा माहौल होता है। फैशन में कुछ नया करते रहने वाले युवा सावन में टैटू को आध्यात्मिक टच दे रहे हैं।
विज्ञापन


बांह और गर्दन पर भगवान शंकर के रौद्र रू प, त्रिशूल, डमरू, ऊं आदि बनवा रहे हैं। भुजा पर हिंदी, अंग्रेजी में ‘महादेव’, ‘शिवा’, त्रिशूल आदि बनवा रहे हैं। पीठ पर भी कुछ टेंपररी और फ्रेशर टैटू बनवा रहे हैं। युवतियां थंब पर त्रिशूल और ऊं लिखवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेश्वरगंज इलाके की सुधा बताती हैं कि यह कूल दिखने के साथ ही बुरी बलाओं से भी बचाता है। ग्रह शांति में भी यह लाभदायक है।

टेंपररी और परमानेंट, दोनों विकल्प

टैटू को ज्यादातर युवा पसंद करते हैं पर कुछ इसलिए भी नहीं बनवाते की यह हमेशा के लिए हो जाएगा। टैटू के दोनों विकल्प मौजूद हैं, टेंपररी और परमानेंट। जहां टेंपररी और फ्रेशर कुछ दिन के लिए होता है तो परमानेंट स्थायी होता है। छोटा मॉल के संचालक अशोक कुमार गोगिया बताते हैं कि फ्रेशर और टेंपररी टैटू साइज के हिसाब से लगाए जाते हैं। फ्रेशर की शुरुआत 150-200 रुपये से तो परमानेंट 600 रुपये से शुरू होता है।

 

थंब प्रिंट का का नया ट्रेंड

अभी तक लोग बांह, भुजा, गर्दन और पीठ पर टैटू बनवाते थे। अब थंब प्रिंट का तेजी से चलन चला है। इसमें अंगूठे के पीछे, आगे दोनों तरफ छोटे टैटू बनाए जाते हैं, जिनमें नाम, कोई आकर्षक चित्र आदि हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed