फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers worried about rain in many districts

पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से किसान चिंतित

Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried about rain in many districts
मौसम का हाल। - फोटो : amar ujala

पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट लिया और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार देर शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। वाराणसी, मऊ में तेज हवा के बाद बारिश से किसानों को चिंता सताने लगी है कि गेहूं, चना, सरसों के साथ सब्जी की भी खेती बर्बाद हो जाएगी। 

विज्ञापन


वाराणसी में दिन में तेज धूप होने के बाद शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान खेतों में पड़ी अपनी फसल के खराब होने को लेकर चिंतित हैं। शहरी क्षेत्र में तो कम ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


देर शाम सात बजे शुरू हुई बारिश रात 9 बजे तक होती रही। हालांकि कहीं कहीं-कहीं तेज बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भी लग गया है। दिन में तेज धूप होने की वजह से लोग जहां गर्मी का एहसास कर रहे थे वही शाम को मौसम नम हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ही मौसम में बदलाव आया है। पूर्वांचल में बनारस समेत आसपास के जिलों में रविवार तक रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश हो सकती हैं। इसमें कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। तेज हवा के बाद वर्षा से किसानों को तैयार फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है। गेहूँ, चना, सरसों के साथ सब्जी भी खराब हो जायेगी। उधर,  मऊ में शाम सात बजे के करीब अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवा चलने के साथ बरसात हुई।


अभी 15 दिन पहले तेज हवा चलने के साथ हुई बरसात से सैकड़ो किसानों की तैयारी के कगार पर खड़ी फसल जमींदोज हो गई थी। इस बीच पुनः शुक्रवार की शाम शुरु हुई बरसात ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed