फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers waiting for compensation, the Satyagraha

मुआवजे के इंतजार में किसान, सत्याग्रह जारी

Tue, 03 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 03 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for compensation, the Satyagraha
मुआवजे के इंतजार में किसान, सत्याग्रह जारी
रिंग रोड निर्माण से प्रभावित किसान नए सर्किल रेट से मुआवजे के इंतजार में है लेकिन अब उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लखनऊ से लेकर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय तक गुहार लगा चुके किसान अब आंदोलन की रणनीति बना रहे हैें। मंगलवार को इस संबंध में किसानों ने पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की है इसमें अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट से मुआवजेे की मांग के लिए सोमवार को भी इदिलपुर, अहमदपुर में किसानों का सत्याग्रह जारी है। किसान अब शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने पहले रिंग रोड का काम रोक दिया बाद में आंदोलनरत हो गए। मामला बढ़ने पर प्रशासन के अनुरोध पर किसान आंदोलन करने से मान तो गए लेकिन सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्या मुख्यमंत्री से लेकर पीएम के संसदीय कार्यालय तक सुना दी गई है। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। अगली रणनीति का खुलासा मंगलवार को पराड़कर भवन में डेढ़ बजे आयोजित प्रेसवार्ता में की जाएगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ मुलाकात में मुख्य सचिव राजस्व ने किसानों के पक्ष में सकारात्मक संकेत दिए हैं। उम्मीद है कि सरकार किसानों के हित में निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed