फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers strike suspended on Naib Tehsildar's assurance

Varanasi News: नायब तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित

Tue, 30 May 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers strike suspended on Naib Tehsildar's assurance
पांच सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्र के डेढगावां गांव में चल रहा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का धरना-प्रदर्शन सोमवार को नायब तहसीलदार के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। हालांकि किसानों ने चेताया है कि मांगें पूरी न होने पर वे दोबारा आंदोलन करेंगे। मांगों के समर्थन में किसान तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने रविवार को बंधी डिवीजन व नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंताओं का पुतला दहन किया था। सोमवार को सुबह नायब तहसीलदार अमित कुमार नलकूप विभाग के अवर अभियंता के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि 322 नंबर ट्यूबवेल जल्द रीबोर कराया जाएगा। साथ ही सभी ड्रेनों की बरसात से पहले खोदाई करा दी जाएगी। इस आश्वासन पर किसानों ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान मनमन सिंह, विजयकांत पासवान गुड्डू, पिंटू पाल, राजीव यादव, अजीज, दीपक मौर्य, लालबहादुर सिंह, मुरारी यादव, प्रकाश यादव, राजकुमार, सुनील यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed