फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers should take fertilizers through Khatauni and Aadhar: DM

किसान खतौनी व आधार से लें उर्वरक: डीएम

Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take fertilizers through Khatauni and Aadhar: DM
उर्वरक वितरण में गड़बड़ी की समस्या को दूर करने के लिए किसानों को खताैनी देना होगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि किसान अपनी जोत एवं बोई गई फसल के क्षेत्रफल के आधार पर वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं प्रयोग करें। खाद खरीदते समय खतौनी और आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं। पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर ही उर्वरकों की खरीदारी करें और उर्वरक खरीद की रसीद जरूर लें। ताकि पारदर्शी तरीके से उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल सके। संगम सिंह मौर्य ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को यूरिया और डीएपी जैसे प्रमुख उर्वरकों पर 75.51 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है। अब तक किसानों को करीब 21434 मीट्रिक टन यूरिया और 5616 मीट्रिक टन डीएपी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed