फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers preparing for Gandhi Peace Tour

अब गांधी शांति यात्रा की तैयारी में जुटे किसान

Sat, 07 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 07 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers preparing for Gandhi Peace Tour
ह्दयपुर में रिंग रोड पर किसानों का सत्याग्रह ।
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के पूरे मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलित किसान अब गांधी शांति यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। दो दिवसीय इस यात्रा में 28 गांवों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे दिन जनसंपर्क किया गया। आठ मई को इदिलपुर से गांधी शांति यात्रा निकलेगी जो घमहापुर, हरिहरपुर, अहमदपुर, करसड़ा, दादूपुर, लोढ़ान, ऐढ़े, बनवारीपुर, हरबल्लमपुर, गोइठहां होते हुए हृदयपुर पहुंचेगी। इस दौरान किसान कुछ दूर वाहनों से तथा कुछ दूर तक पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा निर्माणाधीन रिंग रोड से आएगी।
विज्ञापन


नौ मई को हृदयपुर से शाम चार बजे यात्रा निकलेगी, जो संदहा, खुरी, मुद्गलपुर होते हुए सारनाथ पहुंचेगी। किसान संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में प्रभावित गांवों के ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल हों, यह प्रयास किया जा रहा है। उधर, इदिलपुर, अहमदपुर और हृदयपुर में सत्याग्रह जारी है। किसानों का  कहना है कि जब तक पूरा मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक वे प्रदर्शन बंद नही करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed