{"_id":"577976ce4f1c1b6c697fa4be","slug":"farmers-did-not-have-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने डीएम की भी नहीं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने डीएम की भी नहीं सुनी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के उचित मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों को समझाने रविवार को हृदयपुर स्थित सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को एक जनवरी, 2014 के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की पेशकश की। उन्होंने रिंग रोड का काम चलने देने की अपील भी की। बावजूद इसके किसानों ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि रिंग रोड परियोजना विकास के दृष्टिकोण से महत्वूपर्ण कार्य है और वे इसमें सहयोग करें। कहा कि जनवरी 2014 के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है जो कि न्यायोचित है। कहा, रिंग रोड परियोजना से क्षेत्र में विकास होगा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा। एक किसान के पूछने पर कि उस समय सर्किल रेट क्या था, डीएम ने कहा कि कार्यालय में आइए, मिल जाएगा।
हृदयपुर ग्राम निवासी किसान रामरक्षा पटेल ने डीएम से पूछा कि क्या हम लोगों को प्राप्त पूर्व मुआवजे के अलावा पुन: मुआवजा दिया जाएगा । जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई सरकारी संस्था है, जिसमें आपको पूर्व में मिले मुआवजा राशि को नई मुआवजा राशि में सम्मिलित कर मुआवजा बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी के जाने के बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
डीएम केसाथ तहसीलदार विनय राय, सीओ राजकुमार, एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरके सूर्यवंशी, कार्यदायी संस्था के राजेश पांडे मौजूद रहे। वही इस दौरान किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल, राजेंद्र प्रसाद मानव, रवींद्र पटेल, रामबली प्रधान, झगड़ू यादव, सूबेदार यादव मौजूद रहे। उधर, इदिलपुर और अहमदपुर में सत्याग्रह चल रहा है।