फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers can produce twice as much from poly houses

पॉली हाउस से किसान कर सकते हैं दो गुना उत्पादन

Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers can produce twice as much from poly houses
वाराणसी। सारनाथ के राही टूरिस्ट बंगला में कृषि निर्यात और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए बुधवार को आयोजित कार्यशाला में किसानों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी सिंह ने किसानों को फलों, सागभाजी और मशरूम का जैविक विधि से उत्पादन का सलाह दी।
विज्ञापन

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ हरे कृष्णा ने किसानों को पॉली हाउस से खेती की विधि बताई। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस से खेती करने पर दो गुना फायदा ले सकते हैं। डॉ. अनंत बहादुर सिंह ने पाली हाउस, ग्रीन हाउस, हाइड्रोपोनिक खेती के तरीके बताए। मंडी सचिव डीके वर्मा ने मंडी परिषद की योजनाओं सहित करखियाव में बन रहे पैक हाउस के बारे में किसान संगठनों के निदेशकों को जानकारी दी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह, एपीडा के अधिकारी सहित सैकड़ों किसानों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed