फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers are becoming exporters, sent 500 kg water chestnut to Dubai

Varanasi News: निर्यातक बन रहे हैं किसान, 500 किलो सिंघाड़ा भेजा दुबई

Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers are becoming exporters, sent 500 kg water chestnut to Dubai
500 किलो सिंघाड़ा सोमवार को दुबई भेजा गया। एपीडा के सहयोग से मधुजंशा फेड फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन लिमिटेड ने एयर इंडिया के विमान से सिंघाड़ा की पहली खेप भेजी। एपीडा अधिकारियों के अनुसार एफपीओ के जरिये किसानों को निर्यातक बनाया जा रहा है। यही कारण है कि हरी मिर्च, भिंडी, परवल, कुनरू, हरी मटर, आम, लीची, केला, अमरूद, सहजन आदि का निर्यात खाड़ी देश, यूरोप, नेपाल, बांग्लादेश आदि देश में करके किसान सीधा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल अप्रैल 2020 में गाजीपुर की हरी मिर्च ब्रिटेन भेजी गई थी। उसके बाद से ही सब्जियों, फलों के विदेश भेजे जाने का सिलसिला शुरू हुआ। एपीडा के उप महाप्रबंधक सीबी सिंह ने बताया कि कृषि निर्यात आपूर्ति शृंखला में अधिक किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को एकीकृत करने की योजना बनाई है, जिसका परिणाम है कि किसान अब अपने माल को सीधे विदेश भेज रहे हैं। बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल हुई है। वाराणसी क्षेत्र में कई निर्यातक हैं और कृषि उत्पादों का निर्यात एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस सुविधा केंद्र खोले जाने के बाद तेजी से हुआ है। इसके साथ ही आठ अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक हुई हैं, जिससे निर्यातकों को उनके खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार में पेश करने का एक मंच भी दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed