फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers again preparing to send a demand letter

किसानों का मांगपत्र दोबारा भेजने की तैयारी

Sun, 15 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers again preparing to send a demand letter
हृदयपुर में किसानों ने प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड का पाठ।
रिंग रोड योजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने अहमदपुर में सुंदरकांड का पाठ किया जबकि हृदयपुर में हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ। उधर, जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि किसानों की मांगों से जुड़ा पत्र दोबारा शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को महिला किसानों ने आंदोलन की सफलता के लिए ग्राम देवता का पूजन-अर्चन किया था। इसी क्रम को बढ़ाते हुए अहमदपुर में शाम को सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसमें सत्याग्रही किसानों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके समापन के बाद भगवान के जयकारों के साथ ही किसान एकता के नारे लगाए गए। वहीं हृदयपुर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन-पूजन हुआ। अहमदपुर, हृदयपुर के अलावा इदिलपुर में भी किसानों ने पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन


दूसरी ओर आंदोलन को लेकर किसानों का तेवर बरकरार है। आंदोलनकारी किसानों ने एक सुर में कहा कि वह जमानत नही कराएंगे और किसी किसान पर कोई कार्रवाई हुई तो जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। बता दें कि रिंग रोड के अंतर्गत आने वाले गांवों में किसान पूरे मुआवजे को लेकर आंदोलित हैं। किसानों के विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी ने 19 गांवों में काम बंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन सात गांवों में काम चलने की बात किसानों से कही जहां मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर किसान मान गए। सात गंाव इदिलपुर, प्रतापपट्टी, भगवानपुर, सिकंदरपुर, घमहापुर, मिर्जापुर, तुलसीपट्टी के किसानों का कहना है कि 2005 में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नही हो पाई वह अभी तक चल रही है। उनको भी जमीन का पूरा मुआवजा चाहिए। साथ ही तोड़े जा रहे घर, पेड़ आदि का भी पूरा प्रतिकर चाहिए। किसानों में विजय शंकर पांडेय, राजेश राय, प्रकाश त्रिपाठी, रवींद्र मिश्रा, जितेंद्र, अमरनाथ पटेल, श्यामलाल, कल्लू, सुमित्रा देवी, गुलाबी, पूनम, ज्ञानचंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed