फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   farmer cuts off boy finger because goat entered his field in jaunpur

किसान की क्रूरता: खेत में बकरी घुसने पर बवाल, बुजुर्ग की अंगुली काटने से हड़कंप; चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 08:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Jul 2025 08:20 PM IST
सार

पीड़ित कंचन राम (65) निवासी बम्बावन, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका नाती उत्तम गौतम घर के पास बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए गांव के ही अखिलेश के धान के खेत में घुस गई। इसी बात से नाराज़ होकर अखिलेश ने उत्तम की बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन
farmer cuts off boy finger because goat entered his field in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव में खेत में बकरी चले जाने की मामूली घटना ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित का आरोप है कि बकरी चराने गए एक लड़के को पहले मारा-पीटा गया और बाद में विवाद इतना बढ़ा कि एक बुजुर्ग की अंगुली ही काट ली गई। क्षेत्र में इस क्रूर वारदात की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन


पीड़ित कंचन राम (65) निवासी बम्बावन, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका नाती उत्तम गौतम घर के पास बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए गांव के ही अखिलेश के धान के खेत में घुस गई। इसी बात से नाराज़ होकर अखिलेश ने उत्तम की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब उत्तम के परिजन बचाव करने पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। पीड़ित कंचन का आरोप है कि अखिलेश ने अपने साथियों राजकुमार, रोहित और निखलेश के साथ मिलकर उन के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान कंचन राम की एक अंगुली विपक्षियों ने मुंह से काट दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट- कंचन राम ने बताया कि घटना के दौरान अंगुली मुह से काटने के बाद आरोपी ने कटी अंगुली मुह से थूक दी थी।  जिसे कंचन ने उठाकर फ्रिज में रख दिया था। ताकि डॉक्टर की मदद से जोड़ा जा सके। लेकिन डॉक्टर ने बताया कि अब सम्भव नही है तो कंचन ने कटी हुई अंगुली फेक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि इस मामले में चार लोग अखिलेश, राजकुमार, रोहित और निखलेश के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed