फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family was tired of searching for daughter, found in varanasi city after eight years

अपनों से मिलकर छलके आंसूः बेटी को खोजकर थक चुका था परिवार, आठ साल बाद मिली इस शहर में 

Thu, 25 Nov 2021 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 10:59 PM IST
सार

भोजपुर की रहने वाली वंदना 2013 में अचानक घर से लापता हो गई थी। वाराणसी की संस्था अपना घर आश्रम की मदद से वह आठ साल बाद परिवार से मिल सकी।

विज्ञापन
Family was tired of searching for daughter, found in varanasi city after eight years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिसको खोज-खोजकर पूरा परिवार थक चुका था और हिम्मत हार चुका था। उसकी तस्वीर फेसबुक पर देखकर परिवार वाले चौंक उठे। भोजपुर की रहने वाली वंदना 2013 में अचानक घर से लापता हो गई थी। मानसिक स्थित ठीक नहीं होने से परिवार वाले परेशान हो गए। गांव से शहर तक खोजबीन की।

विज्ञापन


पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। नातेदार-रिश्तेदारों के यहां भी दस्तक दी लेकिन कुछ नहीं पता चला। अंतत: भगवान की मर्जी मानकर किसी चमत्कार का इंतजार करने लगे। अपना घर आश्रम की सहायता से बृहस्पतिवार को वंदना अपने घर पहुंच गई। 
विज्ञापन


वंदना कई साल तक इधर उधर भटकने के बाद किसी तरह बनारस पहुंची। किसी ने लावारिस और असहाय लोगों की सेवा करने वाली बनारस की संस्था अपना घर आश्रम को इसकी जानकारी दी गई। अपना घर से पहुंची टीम ने वंदना को आश्रम लाया और दवा के साथ सेवा शुरू हुई तो उन्होंने अपने बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक तस्पवीर हुई थी वायरल

Family was tired of searching for daughter, found in varanasi city after eight years
फेसबुक - फोटो : pixabay

उन्होंने बिहार के भोजपुर में अपना घर होने की जानकारी दी। आश्रम की ओर से फेसबुक पर भी वंदना की तस्वीर वायरल करते हुए भोजपुर वालों से उनके परिवार के बारे में पता करने की अपील की गई। संयोग से फेसबुक की तस्वीर परिवार वालों तक पहुंच गई। परिवार वालों ने आश्रम से संपर्क साधा और बेटे के साथ दामाद उन्हें लेने बनारस पहुंच गए। मां को सामने देख बेटे के आंसू निकल पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed