फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family spending cold nights in open help did not reach after pleading with CM and MLA in varanasi

वाराणसी: खुले में सर्द रातें गुजार रहा परिवार, आग में सब कुछ हो गया था तबाह, सीएम और विधायक से गुहार के बाद भी नहीं पहुंची मदद

Sun, 09 Jan 2022 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Jan 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Family spending cold nights in open help did not reach after pleading with CM and MLA in varanasi
टेंट के नीचे परिवार। - फोटो : अमर उजाला

पूष की कपकपाती ठंड से आम हो या खास सभी लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। वहीं भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा का रहने वाला एक परिवार कड़ाके की इस ठंड में घर के सामने सड़क पर ही टेंट लगाकर रहने को विवश है। पखवारे भर पूर्व भीषण आग में सब कुछ तबाह होने के बाद परिवार सड़क पर आ गया। सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


इस बीच क्षेत्रीय विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई लेकिन उसकी पुकार जनप्रतिनिधि तक नहीं पहुंच सकी। आर्थिक मदद के तौर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पांच हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मदद का आश्वासन दिलाया था, हालांकि अब तक परिवार को कोई राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


22 दिसंबर की रात खोजवा के रहने वाले लालचंद विश्वकर्मा के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। पूरा घर जल गया था। पीड़ित परिवार के अनुसार किसी तरह जान बाल-बाल बची। क्षेत्रीय विधायक सहित राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन कार्यालय को घटना के बात लिखित सूचना दी गई। हालांकि अब तक कहीं से कोई भी राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी समीक्षा तक करने नहीं आया। इस ठंड में टेंट लगाकर बच्चों सहित पांच लोग रह रहे हैं। जिस बाइक रिपयेरिंग की दुकान से परिवार की गाड़ी चलती थी, आग में सब कुछ नष्ट हो गया। प्रकाश मोटरसाइकिल मरम्मत का काम करता है।

पड़ोसियों की मदद ने अब तक रखा है जिंदा
बेघर हो चुके प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि अब तक पड़ोसियों के सहारे ही जिंदा हूं। उनकी मदद से राशन, पानी का जुगाड़ हो पा रहा है। आग से घर की दीवारें और छत ढह चुकी हैं। उसमें रहना नहीं हो पा रहा है। सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिले तो फिर किसी तरह जीवन सुगमता से चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed