फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family members protest at police station after death of injured youth in varanasi

Varanasi News: मारपीट में घायल युवक मौत से मचा हड़कंप, नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव

Tue, 09 Sep 2025 12:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Sep 2025 12:56 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे नाराज होकर परिजनों समेत अन्य लोगों ने थाने का घेराव किया। 

विज्ञापन
Family members protest at police station after death of injured youth in varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के रामनगर क्षेत्र में मारपीट में घायल चंदन चौहान (26) की मंगलवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट की घटना बीते शुक्रवार को कुंआ पर सामान रखने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई थी।  

विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे थाने पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें, UP News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें- क्या है पूरा मामला 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुई थी घटना
नगर के गोलाघाट वार्ड में बीते शुक्रवार को दो पड़ोसियों में सामान रखने को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बड़ गया कि मारपीट में बदल गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विपक्षी द्वारा बैट, डंडे से मारपीट कर चंदन को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बचाव करने पहुंची मां व पत्नी को भी पीटा गया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन सहित मोहल्ले के लोगों का थाने में धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed