फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family lay down on track with children to suicide die in front of train in chandauli

पांच बच्चों के साथ जान देने पहुंचा परिवार, ट्रेन के आगे लेटा, और फिर...

Mon, 23 Nov 2020 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Family lay down on track with children to suicide die in front of train in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक परिवार रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर जान देने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गया। ट्रेन से सभी कटने वाले ही थे कि आरपीएफ की नजर पड़ गई और सात लोगों की जान बचा ली। घटना रविवार की देर शाम हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम छह बजे सीआरपीएफ के जवानों को लेकर सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात से खुली। ट्रेन जीवनाथपुर के पास पोल संख्या 674/25 के पास पहुंची थी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान आरके सिंह ने देखा कि रेलवे लाइन पर पांच मासूम बच्चों के साथ दंपती रेलवे लाइन पर लेट गया है।
विज्ञापन



यह देख उसके होश उड़ गए, आनन-फानन में उसने ट्रेन रुकवाई। बाद में पूरे परिवार को ट्रैक से हटाया और ट्रेन पास कराई। पूछताछ में पता चला कि वे पीडीडीयू नगर के काली महाल के रहने वाले हैं। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पांच बच्चों संग पति-पत्नी आत्महत्या के इरादे से यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बच्चे चार से 12 वर्ष के हैं। इस दौरान आरपीएफ ने पति-पत्नी और बच्चों को समझाया। काउंसलिंग करने के बाद परिवार को हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। पूरा परिवार आपस मे झगड़ा न करने को राजी हुआ। उन्हें समझा-बुझाकर उनके घर के लिए भेज दिया गया। आरपीएफ डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आरपीएफ जवान की सतर्कता से परिवार की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed