{"_id":"5acdd84b4f1c1bd73d8b481f","slug":"family-came-for-take-dead-body-but-he-is-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीबः जिस शख्स का शव लेने स्टेशन पहुंचा परिवार, वो सही सलामत घर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीबोगरीबः जिस शख्स का शव लेने स्टेशन पहुंचा परिवार, वो सही सलामत घर पहुंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
जंघई रेलवे स्टेशन के निकट मिला था युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के जंघई रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब वाकया सबके सामने आया। भाई की मौत की खबर सुन आजमगढ़ के डिप्टी सीएमओ डा. चौथीराम के घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोते हुए जंघई स्टेशन पहुंचे जहां उन्हें शव की शिनाख्त करने के लिए मंगलवार को बुलाया गया था।
पर ये क्या शव तो किसी और का निकला। ठीक उसी वक्त छोटे भाई ने फोन कर घर सकुशल पहुंच जाने की सूचना दी तो सभी की जान में जान आई। भाई ने बताया कि जंघई के पास एक उचक्का उसका मोबाइल छीन कर ट्रेन से कूद कर गया था।
मऊ जिले के पहाड़पुर गांव निवासी बजरंगी यादव समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने इलाहाबाद गया था। उसने बताया कि सोमवार रात दस बजे प्रयाग से गाजीपुर जा रही सवारी गाड़ी में सवार हुआ। जंघई में एक उचक्का उसका मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन
बजरंगी मोबाइल चोरी की सूचना किसी को नहीं दी और वह अपनी सीट पर सो गया। सुबह जंघई-वाराणसी रूट पर गेट संख्या 50 सी के गेटमैन ने ट्रैक के किनारे शव होने की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ पड़ताल कर ही रही थी कि मृतक के पास से बरामद मोबाइल पर कॉल आई।
फोन घर से आया था। सिपाही ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इस पर पूरे घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। बजरंगी के बड़े भाई चौथीराम जो आजमगढ़ में सीएमओ हैं, वह घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे पर शव किसी और देख लोगों ने राहत की सांस ली।
उधर, बजरंगी घर पहुंचा और मामले की जानकारी होने पर परिवारवालों को अपने घर आने और फोन छीनने की बात बताई।