फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   family beaten threaten after teenager boy death under suspicious circumstances in sonbhadra up

बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत का पीड़ित परिजनों ने एक परिवार को माना जिम्मेदार, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा

Tue, 19 May 2020 10:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 May 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
family beaten threaten after teenager boy death under suspicious circumstances in sonbhadra up
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में पिछले दिनों एक किशोर की हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। गांव के लोगों ने इस घटना के लिए एक परिवार को जिम्मेदार मानते हुए उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव के रामनिरंजन मिश्रा के घर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे रामनिरंजन, उनकी पत्नी सरस्वती मिश्रा और उनका बेटा अनिल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना पुलिस, पन्नूगंज थाना पुलिस और सरइगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि पिछले दिनों मनीष पुत्र भरत विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत हो गई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि मनीष की मौत में इसी परिवार का हाथ था। मनीष के परिवार वाले राम निरंजन मिश्रा के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि मनीष के पिता ने पिछले दिनों रायपुर थाने को तहरीर दी थी, जिसमें अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उस तहरीर में किसी का नाम नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed