फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   False ceiling suddenly collapsed in airport arrival hall in Varanasi

वाराणसी: एयरपोर्ट के आगमन हॉल में अचानक भरभराकर गिरी फॉल सीलिंग, तेज आवाज सुनकर सहम गए यात्री

Tue, 15 Sep 2026 12:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 15 Sep 2026 12:31 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट के आगमन हॉल में अचानक ऊपर लगी फॉल सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिर गया। आवाज इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
False ceiling suddenly collapsed in airport arrival hall in Varanasi
एयरपोर्ट का आगमन हॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आगमन हॉल में रविवार रात फॉल सीलिंग का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। तेज आवाज सुनकर यात्री सहम गए। गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई यात्री या कर्मचारी नहीं आया। मौके पर मौजूद एक सफाईकर्मी भी बाल-बाल बच गया। घटना रविवार रात 9 बजे की है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उस समय विमानों के आगमन के बाद हॉल में यात्रियों की भीड़ थी। 100 यात्री वहां मौजूद थे, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी थे। अचानक ऊपर लगी फॉल सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिर गया। आवाज इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीलिंग गिरने वाली जगह पर सफाई का का चल रहा था। संयोग से सफाईकर्मी समय रहते वहां से हट गया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि रविवार रात टर्मिनल बिल्डिंग के आगमन हॉल में फॉल सीलिंग का एक हिस्सा गिरा था। घटना में किसी यात्री या कर्मचारी को चोट नहीं आई है। इसे सोमवार को ठीक कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed