फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Falahari ashram three Monks molestation with Switzerland female monk in varanasi

वाराणसी : फलाहारी आश्रम में विदेशी साध्वी के साथ तीन साधुओं ने की छेड़खानी, एक गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 01:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 30 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Falahari ashram three Monks molestation with Switzerland female monk in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी के शिवपुर थाने के समीप स्थित फलाहारी आश्रम में सोमवार रात करीब ढाई बजे एक विदेशी साध्वी के साथ तीन साधुओं ने छेड़खानी का प्रयास किया। साध्वी के शोर मचाने पर तीनों साधु भाग निकले। 

विज्ञापन


मंगलवार को सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र निवासी साधु छोटेलाल दुबे को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है। मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण वारदात के संबंध में जानकारी करने के लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शिवपुर थाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


जर्मनी की मूल निवासी और स्विट्जरलैंड में रहने वाली साध्वी एक महीने से ज्यादा समय से काशी प्रवास पर हैं। साध्वी के अनुसार दो दिन पहले वह अपने गुरु भाई के साथ शिवपुर थाने के समीप स्थित फलाहारी आश्रम में रहने गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब ढाई बजे उनके साथ तीन साधुओं ने छेड़खानी का प्रयास किया तो उन्होंने शोर मचा कर खुद को बचाया। इस संबंध में सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विदेशी महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed