फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake teacher dismissed by BSA Chandauli, SIT investigation found flaw in graduation certificate

चंदौली: फर्जी शिक्षक को बीएसए ने किया बर्खास्त, एसआईटी की जांच में स्नातक के प्रमाण पत्र में मिली खामी

Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
सार

बीएसए ने मुड़हुआ दक्षिणी में तैनात फर्जी शिक्षक अजय प्रजापति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त स्नातक के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में खामी मिली। अजय देवरिया जिले का निवासी है।
 

विज्ञापन
Fake teacher dismissed by BSA Chandauli, SIT investigation found flaw in graduation certificate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज पर बेसिक शिक्षा विभाग में अवैध तरीके से नौकरी कर रहे शिक्षक को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। बीएसए ने मुड़हुआ दक्षिणी में तैनात फर्जी शिक्षक अजय प्रजापति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। अजय देवरिया जिले का निवासी है। 

विज्ञापन


दरअसल, एसआईटी ने फर्जी अभिलेखों के जरिये नौकरी पाने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के 76 शिक्षकों को चिह्नित किया था। इसमें चंदौली जिले के चकिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुड़हुआ दक्षिणी में तैनात अजय प्रजापति भी शामिल थे। एसआईटी की पड़ताल में इनके शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद शासन स्तर से संदिग्ध शिक्षकों की सूची जारी कर संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन का निर्देश दिया गया। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने फर्जी शिक्षक अजय प्रजापति के अभिलेखों का सत्यापन कराया तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त स्नातक का शैक्षणिक प्रमाण पत्र गड़बड़ निकला। इसके बाद बीएसए ने अजय प्रजापति को बर्खास्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही गलत तरीके से उठाए गए वेतन की वसूली भी की जाएगी। रिकवरी नहीं होने पर राजस्व की भांति वसूली की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। फिलहाल फर्जी शिक्षक को जारी वेतन रोका जा रहा है। एसआईटी की जांच लिस्ट में नाम आने के बाद से ही फर्जी शिक्षक विद्यालय नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed