फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake information about bomb in flight Canadian passenger arrested

Varanasi News: फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना, कनाडा का यात्री गिरफ्तार, 158 यात्रियों को झेलनी पड़ी मशक्कत

Mon, 28 Apr 2025 12:36 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 12:36 AM IST
सार

शनिवार की रात एक फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी और 158 यात्रियों को एयरपोर्ट बिल्डिंग में रात बितानी पड़ी। विमान को  रविवार के दिन रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार बम की सूचना के बाद रवने से फ्लाइट वापस लाई गई और आइसोलेशन वे में खड़ी करके जांच की गई। कनाडा के यात्री ने क्रू मेंबर से दुर्व्यवहार किया, यात्रियों को डराया और कहा तुम सब मरोगे।

विज्ञापन
Fake information about bomb in flight Canadian passenger arrested
इंडिगो विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिगो की फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने, क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार और हंगामा करने के आरोप में शनिवार की रात कनाडा के यात्री निशांत योहानाथन को गिरफ्तार कर लिया गया। फूलपुर थाने की पुलिस ने रविवार को उसे विशेष अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यात्री की गिरफ्तारी की सूचना विदेश मंत्रालय और कनाडा दूतावास को भी दी गई है। निशांत वाराणसी से बंगलूरू जाने वाला था। इस घटनाक्रम से फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी और 158 यात्रियों को रात एयरपोर्ट बिल्डिंग में ही रात बितानी पड़ी। रविवार की सुबह फ्लाइट बंगलूरू के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से शनिवार की रात 9.55 बजे 159 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट (6ई 499) बंगलूरू के लिए उड़ान भरने वाली थी। इसी बीच फ्लाइट में सवार कनाडा के यात्री निशांत योहानाथन ने शोर मचाया और हैंड बैग में बम होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे यात्रियों को डराया और कहा कि फ्लाइट में बम है। तुम सब मरोगे..। इससे बाकी यात्री और क्रू मेंबर घबरा गए। क्रू मेंबर ने बैग की छानबीन की और मामले को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कनाडा का यात्री उनसे दुर्व्यवहार करने लगा। गालीगलौज भी की। इसकी सूचना क्रू मेंबर ने पायलट को दी।

पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और उड़ान स्थगित कर दी। फ्लाइट रनवे से वापस पार्किंग एरिया में लाई गई। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी, अन्य सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस से जुड़े लोग पहुंच गए। इस दौरान सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया, फिर फ्लाइट को आइसोलेशन वे में खड़ा कराके सघन तलाशी ली गई।

फ्लाइट में रखे एक-एक समान और बैग की जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। यह प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फूलपुर थाने की पुलिस को आधिकारिक सूचना दी और कनाडा के यात्री को पकड़ कर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने निशांथ योहानाथन से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधि मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक, बम की सूचना की वजह से फ्लाइट शनिवार की रात उड़ान नहीं भर सकी। 158 यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में रात बितानी पड़ी। रविवार की सुबह 7.35 बजे फ्लाइट रवाना हो सकी। आईबी, एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी गिरफ्तार निशांथ योहानाथन से पूछताछ की है।


फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने के आरोप में यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कनाडा का पासपोर्ट मिला है। मामले की रिपोर्ट कनाडा दूतावास को भेजी जा रही है। - आकाश पटेल, डीसीपी, गोमती जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed