{"_id":"613853c7e013dd37f75f55e5","slug":"fake-cbcid-officer-arrested-for-bullying-a-businessman-in-hotel-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फर्जी सीबीसीआईडी अफसर बन होटल में जमाई धौंस, व्यवसायी से वसूल रहे थे बड़ी रकम, पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: फर्जी सीबीसीआईडी अफसर बन होटल में जमाई धौंस, व्यवसायी से वसूल रहे थे बड़ी रकम, पुलिस के हत्थे चढ़े
Wed, 08 Sep 2021 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:40 AM IST
सार
एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल फर्जी सीबीसीआईडी अफसर बन चार युवक धौंस जमा रहे थे। इस दौरान व्यवसायी ने पुलिस को फोन कर दिया। चारों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में सीबीसीआईडी बन एक व्यवसायी पर धौंस जमाने वाले चार युवकों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक युवकों से पुलिस उच्चाधिकारियों ने पूछताछ की। सीबीसीआईडी का न कोई आईडी और न ही किसी उच्चाधिकारी से युवक पुलिस की वार्ता करा सके। फूलपुर पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
देर शाम होटल में चार युवक पहुंचे और होटल प्रबंधक सहित अन्य अतिथियों पर सीबीसीआईडी का असफर बताते हुए धौंस जमाने लगे। इस दौरान आरोप है कि होटल में एक व्यवसायी को धमकी देकर चारों धन उगाही कर रहे थे।
विज्ञापन
युवकों के हाव भाव और भाषा शैली पर शंका जाहिर करते हुए व्यवसायी ने इसकी सूचना फूलपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बाबतपुर चौकी पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सभी खामोश रहे। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी आर रजत खुद को सीबीसीआईडी अफसर बता रहा था।
विज्ञापन
वहीं, जौनपुर निवासी आशीष शुक्ला, कृष्णा पाल सिंह और कार ड्राइवर राजेश सिंह आजमगढ़ लालगंज के रहने वाले हैं। यह सभी साथ में आए हुए थे। थानाध्यक्ष फूलपुर सुनील सिंह ने बताया कि व्यवसायी संजय मौर्य की तहरीर पर चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।