फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake Call on Dial 112: Police of Dial 112 is struggling with 50 fake calls every day.

Fake Call on Dail 112:रोजाना 50 फेक कॉल से जूझ रही है डायल-112 की पुलिस

Wed, 19 Jun 2024 06:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Fake Call on Dial 112: Police of Dial 112 is struggling with 50 fake calls every day.
साहब, दो पक्ष भिड़ गए हैं, जल्दी आइए। बाइक सवार मोबाइल लूटकर फरार हो गए...। पति घर में मारपीट कर रहा है...इस तरह की सूचनाओं पर डायल-112 पुलिस पांच से छह मिनट में मौके पर पहुंचती है तो वहां का नजारा कुछ और होता है। शराब पीकर आपस में लोग उलझे रहते हैं। मोबाइल लूट नहीं बल्कि रुपये लेनदेन का विवाद निकलता है। इस तरह रोज 50 फेक कॉल से डायल-112 की पुलिस जूझ रही है। कई बार तो ऐसा होता है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है तो कोई मिलता ही नहीं है। वाराणसी कमिश्नरेट में डायल-112 का रिस्पांस टाइम पहले से काफी सुधरा है। अब मैन पॉवर और संसाधन बढ़ गए हैं। हालांकि फेल कॉल करने वालों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां पांच से दस कॉल फर्जी आते थे, अब संख्या 50 पहुंच गई है। सही मामलों में पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ी घटना होने से बचा लेती है।
विज्ञापन

डायल-112 पुलिस कर्मियों के अनुसार, 60 फीसदी मामले जमीन पर कब्जा, दीवार गिराने, दूसरी जमीन पर निर्माण, रास्ता निकालने की होती है। 25 फीसदी पड़ोस में चोरी, छिनैती के अलावा 10 फीसदी मामले छेड़खानी और पांच फीसदी सड़क हादसे समेत अन्य के होते हैं। सबसे अधिक जमीन संबंधी मामले होते हैं। कोई निर्माण कार्य शुरू कर रहा है तो विरोध में सबसे पहले लोग डायल-112 पर ही सूचना देते हैं। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने के बाद केस को स्थानीय पुलिस को सौंपा जाता है। डायल-112 के प्रभारी प्रवीण सिंह के अनुसार, 2023 में एक लाख 40 हजार लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। सभी का निस्तारण किया गया। वहीं, जनवरी से 15 जून तक 75 हजार लोगों ने शिकायत की है। 70 हजार शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस तरह की डायल 112 पर आती है कॉल
जमीन विवाद, मोबाइल चोरी, छिनैती, नाली विवाद, घरेलू हिंसा, सड़क हादसा, अगलगी, छेड़खानी, अकेली महिला को मंजिल तक छोड़ना

एक नजर
कमिश्नरेट में डायल की 105 वाहन
गली और संकरे रास्तों के लिए 49 दोपहिया वाहन
शहर में 56 चार पहिया वाहन
500 पुलिसकर्मी है तैनात
250 होमगार्ड है कार्यरत
रोज 300 से 350 शिकायतें आती हैं। इसमें 50 कॉल फेक होती हैं। पांच मिनट में पुलिसकर्मी पहुंचते हैं। फर्जी कॉल करने वालों को हिदायत दी जाती है। - प्रवीण सिंह, प्रभारी, डायल-112
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed