फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Faculty of Law wins awards for 'Biggest Delegation' and 'Best Quality Delegation' at Vasant Vani Sansad 2.0.

Varanasi News: वसंत वाणी संसद 2.0 में विधि संकाय को बिगेस्ट डेलीगेशन और बेस्ट क्वालिटी डेलीगेशन का अवॉर्ड

Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Faculty of Law wins awards for 'Biggest Delegation' and 'Best Quality Delegation' at Vasant Vani Sansad 2.0.
बीएचयू के विधि संकाय ने वसंत वाणी संसद 2.0 में बिगेस्ट डेलीगेशन और बेस्ट क्वालिटी डेलीगेशन का पुरस्कार जीता। छह समितियों में 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचे थे, इसमें से 16 विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार और सम्मान हासिल किया। विधि संकाय के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट, लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग, उत्तर प्रदेश विधानसभा और प्रेस कॉन्क्लेव सहित छह समितियों में भाग लिया। बीए एलएलबी (ऑनर्स.) के विद्यार्थी श्रीयश शिवम को को-मॉडरेटर, दूसरे वर्ष की छात्राओं अदिति मिश्रा और अर्घा दुबे को इंपैक्टफुल डेलीगेशन का सम्मान मिला। शशांक जायसवाल ने वर्बल मेंशन-1, जबकि निखिल शर्मा ने हाई कमेंडेशन हासिल किया। पहले वर्ष के विद्यार्थी मिलिंद राठौर को इंपैक्ट डेलीगेट के सम्मान से नवाजा गया। लोकसभा समिति में दूसरे वर्ष के विद्यार्थी मयूर बच्छाने ने हाई कमेंडेशन प्राप्त किया, जबकि पहले वर्ष के विद्यार्थी पुलकित गौतम को ऑनरेबल मेंशन-1 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed