फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Facilities are not available even after twenty days of inauguration, patient is upset

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: उद्घाटन के 20 दिन बाद भी नहीं मिल रहीं कैथ लैब में सुविधाएं, मरीज परेशान

Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
सार

बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में 25 मार्च को नए कैथ लैब के साथ ही 55 नए बेड का उद्घाटन हुआ था, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से एंजियोग्राफी सहित हृदय रोग से जुड़े सर्जरी वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Facilities are not available even after twenty days of inauguration, patient is upset
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में सुविधाओं में विस्तार और उद्घाटन के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में 25 मार्च को नए कैथ लैब के साथ ही 55 नए बेड का उद्घाटन हुआ था, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से एंजियोग्राफी सहित हृदय रोग से जुड़े सर्जरी वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हृदय रोग विभाग में अस्पताल के चौथे तल पर कैथ लैब है, जहां एंजियोग्राफी सहित अन्य सर्जरी की जाती है। लंबे समय बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में नया कैथ लैब भी बना। उद्घाटन पद्म विभूषण डॉ. टीएस क्लेर ने किया था। चिंता की बात यह है कि अब तक नए कैथ लैब में एक भी सर्जरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए कि यहां कामकाज ही नहीं शुरू हुआ। लिहाजा पहले से चलने वाले कैथ लैब में मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्हें सर्जरी के लिए डेट का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सीसीयू और एचडीयू की सुविधा का भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी में कैथ लैब सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिले, इसके लिए कई बार एमएस को पत्र भेजा जा चुका है। उद्घाटन के बाद भी इसे क्यों नहीं शुरू कराया गया, इस बारे में कहीं से स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा सर्जरी के लिए डेट आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। - प्रो. ओमशंकर, विभागाध्यक्ष, ह्दय रोग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed