फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Exporters said the downturn, executives said 'good day'

निर्यातकों ने कहा मंदी, अधिकारी बोले ‘अच्छे दिन’

Wed, 05 Oct 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 05 Oct 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
Exporters said the downturn, executives said 'good day'
nawaz modi - फोटो : amarujala

विज्ञापन
मंदी के दौर से गुजर रहे कालीन कारोबार के निर्यातकों के दर्द पर वस्त्र मंत्रालय पर्दा डालने में लगा है। जहां निर्यातक बुरे दौर से गुजरने और कारोबार में भारी नुकसान की बात कर रहे हैं तो केंद्रीय वस्त्र सचिव रश्मि वर्मा ने 17 से 25 प्रतिशत तक निर्यात में बढ़ोतरी का दावा किया है।


निर्यातकों की मानें तो अमेरिका में चुनाव, यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने और कई देशों में अशांति और गृह युद्ध से जूझने के चलते कार्पेट कारोबार प्रभावित हुआ है। निर्यातकों का कहना है कि उनका 50 से 70 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। भदोही के असगर आसिफ का कहना है कि मंदी के दौर में निर्यातकों को जबरदस्त घाटा सहना पड़ रहा है। 70 प्रतिशत तक निर्यात प्रभावित हुआ है। यहीं के अभिषेक केशरी की मानें तो तिब्बती कार्पेट जिसे इंडो नेपाली कार्पेट भी कहते हैं, की विदेशों में अच्छी मांग है। बावजूद इसके मंदी का दौर चल रहा है। कुछ इसी तरह की बात अनिल कुमार सिंह कहते हैं।
विज्ञापन



एक्सपो में बंबू सिल्क से बनी कालीन लोगों को खासी आकर्षित कर रही है। एक स्टॉल पर कालीन पर शेर और पक्षियों के चित्र को खूबसूरत ढंग से उकेरा गया है। स्टॉल के प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने बताया कि बंबू सिल्क की अमेरिका, रूस और मलयेशिया में जबरदस्त मांग है। मंगलवार को 317 विदेशी ग्राहक आए तो वहीं 250 से ज्यादा विदेशी ग्राहकों के प्रतिनिधि कार्पेट एक्सपो देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सपो में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शार्ट सर्किट से चिंगारी और उसके बाद चारों तरफ धुआं फैल गया। लोग 15 मिनट के लिए निकल कर बाहर रिसेप्शन पर आ गए। वहीं आयोजन स्थल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। लगभग आधे घंटे बाद बिजली आई। इस दौरान केंद्रीय वस्त्र सचिव रश्मि वर्मा भी वीआईपी लाउंज में मौजूद थीं। वहीं दूसरी ओर एसी के ठीक ढंग से काम न करने की वजह से भी निर्यातकों को और खरीदारों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed