फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Explore all Kashi in 5 hours Tourism Department launches three special heritage walk packages

5 घंटे में संपूर्ण काशी दर्शन: पर्यटन विभाग ने शुरू किए तीन खास हेरिटेज वॉक पैकेज, देने होंगे 2200 से 2499

Sat, 15 Aug 2026 12:15 PM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 15 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

Kashi Darshan: वाराणसी में पर्यटकों को पांच घंटे में प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए पर्यटन विभाग ने तीन हेरिटेज वॉक पैकेज शुरू किए हैं। पैकेज के तहत पर्यटकों को काशी के प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए 2200 से 2499 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Explore all Kashi in 5 hours Tourism Department launches three special heritage walk packages
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी दर्शन करने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ‘काशी हेरिटेज वॉक’ के तहत तीन टूर पैकेज तैयार किए हैं। श्रद्धालु पांच घंटे में प्राचीन मंदिरों के दर्शन, घाटों की सैर, गंगा आरती और बनारसी खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं। बुकिंग darshan.kashi.gov.in या स्टेशन, एयरपोर्ट और घाटों पर लगे क्यूआर कोड स्कैनर से की जा सकती है।

विज्ञापन

पहला पैकेज
दिव्य काशी हेरिटेज वॉक (सुबह का पैकेज)

  • शुल्क 2200 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। 
  • रात 2:20 बजे से भोर में 4:10 बजे तक मंगला आरती व स्पर्श दर्शन, नंदी महाराज दर्शन
  • भोर 4:20 से 5:40 बजे तक मां अन्नपूर्णा मंदिर, विशालाक्षी, पशुपतिनाथ, चंद्रगुप्त महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग 
  • सुबह 5:50 बजे से 8:01 बजे तक मणिकर्णिका घाट,  कचौड़ी गली, मां चंद्रघंटा मंदिर और प्रसिद्ध बनारसी चाय-टोस्ट के बाद चौक पर ड्रॉप।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा पैकेज 
अस्सी काशी हेरिटेज वॉक (सुबह का पैकेज)

  • शुल्क प्रति व्यक्ति 2499 रुपये निर्धारित है। 
  • रात 2:20 बजे से भोर 4:30 बजे तक मंगला आरती, स्पर्श दर्शन, मां अन्नपूर्णा दर्शन के बाद बोट/ई-बस से अस्सी घाट प्रस्थान
  • सुबह 5:20 बजे से सात बजे तक अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस आरती, जगन्नाथ व नृसिंह मंदिर दर्शन, बनारसी चाय
  • सुबह 7:15 बजे से 8:31 बजे तक स्वामी नाथ अखाड़ा, तुलसी घाट, अर्क विनायक, लोलार्क कुंड के दर्शन। 
विज्ञापन

तीसरा पैकेज  पुरानी काशी हेरिटेज वॉक (शाम का पैकेज)

  • शुल्क 2499 रुपये है।  n शाम 4:05 बजे से 5:35 बजे तक गुरु बृहस्पति मंदिर, खिचड़ी बाबा मंदिर, मान सिंह वेधशाला, राजेंद्र प्रसाद घाट
  • शाम छह से रात नौ बजे तक ललिता घाट पर गंगा आरती, विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन, बनारसी चाट का स्वाद और चौक पर ड्रॉप। 

पर्यटन विभाग के काशी हेरिटेज वॉक के तहत पैकेज से पर्यटक कम समय में काशी की समृद्ध संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, गंगा घाटों और विश्वनाथ धाम सहित प्रमुख स्थानों पर इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। - जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed