{"_id":"6425540e084daae81e0a3d0e","slug":"expiry-medicines-thrown-in-huge-quantity-on-roadside-drug-inspector-said-i-will-take-action-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सड़क किनारे फेंकी भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं, ड्रग इंस्पेक्टर बोले- करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सड़क किनारे फेंकी भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं, ड्रग इंस्पेक्टर बोले- करेंगे कार्रवाई
Thu, 30 Mar 2023 02:49 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:49 PM IST
सार
वाराणसी के औसानगंज इलाके में सड़क के किनारे भारी मात्रा में एक्सपाएरी दवा फेंके जाने से हर कोई अवाक हो गया। ड्रग विभाग के जोनल इंस्पेक्टर एके बंसल ने कहा कि एक्सपायरी दवाओं को सड़क पर फेंकने वाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क किनारे फेंकी भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के औसानगंज इलाके में गुरुवार को सड़क किनारे फेंकी हुई भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं मिलीं। दवाओं को बोरे में भर कर फेंका गया था। सुबह निगम के सफाईकर्मियों की नजर दवाओं से भरे बोरे पर पड़ी। मामले की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सड़क के किनारे भारी मात्रा में एक्सपाएरी दवा फेंके जाने से हर कोई अवाक हो गया।
विज्ञापन
इन एक्सपाएरी दवाओं में एनआरएक्स काफी मात्रा में थी। ड्रग विभाग के जोनल इंस्पेक्टर एके बंसल ने कहा कि एक्सपायरी दवाओं को सड़क पर फेंकने वाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम के कर्मी दवाओं को बोरे में भर कर साथ ले गए। औसानगंज में जिस स्थान पर एक्सपायरी दवाई फेंकी हुई मिलीं वहीं पर एक प्राइवेट क्लीनिक है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अक्सर प्राइवेट क्लीनिक के कर्मचारी एक्सपायरी दवाएं और इंजेक्शन को सड़क पर ही फेंक कर चले जाते हैं। सड़क पर फेंकी गई दवाओं में गैस और प्रतिबंधित एनआरएक्स (नशीले पदार्थ) थीं। एनआरएक्स मार्का की दवाएं अमूमन मानसिक रोगी व अनिद्रा के शिकार मरीजों को दी जाती है।
विज्ञापन
ये दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर मिलती है। इस दवा का उपयोग नशे के आदि लोग भी करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार एक्सपायर हो चुकी दवाओं को घोल बना कर नष्ट कर दिया जाता है या मिट्टी में दबा दिया जाता है।