फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Experts told how to invest and earn profits through mutual Fund organized by Mirae Asset

Varanasi: विशेषज्ञों ने बताए निवेश और मुनाफा कमाने का तरीका, मिराए एसेट और अमर उजाला की ओर से आयोजन

Sat, 24 Dec 2022 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

मिराए एसेट और अमर उजाला की ओर से होटल रीजेंसी में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम एमएफ मंत्रा का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने म्यूचुअल फंड और एसआईपी के फायदे बताए। 

विज्ञापन
Experts told how to invest and earn profits through mutual Fund organized by Mirae Asset
होटल रीजेंसी में आयोजित हुआ निवेशक जागरूकता कार्यक्रम एमएफ मंत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचत करना सभी के लिए जरूरी है। अभी से बचत किए पैसे ही हमें भविष्य में काम आते हैं। बचत करने के लिए किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। सुनहरे भविष्य के लिए अभी से बचत करना शुरू कर देना चाहिए। यह कहना दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की पूर्व अध्यक्ष सुदेशना बसु का।

विज्ञापन


 वह शनिवार को मिराए एसेट और अमर उजाला की ओर से होटल रीजेंसी में आयोजित निवेशक जागरूकता कार्यक्रम एमएफ मंत्रा में निवेश का मंत्र दे रही थीं। सुदेशना बसु ने कहा कि लोग आज भी बचत के वही पुराने तरीके अपना रहे हैं। गहने, जमीन, फिक्स डिपॉजिट आदि में पैसे अधिक लगते हैं जबकि म्यूचुअल फंड और एसआईपी में निवेश सुरक्षित है।
विज्ञापन


पैसे भी कम लगते हैं। मिराए एसेट के यूपी और उत्तराखंड के रीजनल हेड प्रत्यूष सिंह ने कहा कि पांच साल या उससे ऊपर की जो योजनाएं हैं, उनमें निवेश ज्यादा फायदेमंद होता है। बचत के तरीके बताए। साथ ही निवेश के लिए म्यूचुअल फंड और एसआईपी आदि की बारीकियों को आसान भाषा में समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Experts told how to invest and earn profits through mutual Fund organized by Mirae Asset
होटल रीजेंसी में आयोजित हुआ निवेशक जागरूकता कार्यक्रम एमएफ मंत्रा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शाखा प्रबंधक विनायक कुमार मिश्रा ने भी जानकारी दी। इससे पहले अकथा पहड़िया के पंकज सिंह ने निवेश पर अपना फीडबैक दिया और कहा कि निवेश से खूब मुनाफा हुआ है। इस मौके पर डॉ आनंद प्रभा सिंह, डॉ प्रतिभा यादव, राजेश भाटिया व राहुल मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

सुदेशना बसु व प्रत्यूष सिंह ने दिए सवालों के जवाब

Experts told how to invest and earn profits through mutual Fund organized by Mirae Asset
निवेशक जागरूकता कार्यक्रम एमएफ मंत्रा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

म्यूचुअल फंड में यदि एक हजार रुपये निवेश करते हैं तो कम समय में कितना पैसा मिलेगा..?- रुद्रेश मिश्रा
- कम से कम का कोई भरोसा नहीं होता। ऐसे अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। पांच साल का समय दीजिए और अधिक लाभ के लिए इक्विटी फंड में निवेश कीजिए।
  
एक निवेशक के लिए म्यूचुअल फंड सही है या बीमा.?-संतोष मिश्रा
- पहले तो यह जानिए कि दोनों अलग हैं। बीमा में निवेश शामिल होता है। निवेश हमेशा लक्ष्य पर निर्धारित होता है। पैसों से संबंधित लाभ के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर होता है। 

रोजमर्रा की कमाई करने वाले लोग निवेश कैसे करें? -अजीत मिश्रा
-  ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाना होगा।। शिक्षित लोग ही निवेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed