फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Excavation of Mahavan will open the secrets of temples, the story of Babhaniyaon will be revealed

Varanasi: महावन की खोदाई से खुलेंगे मंदिरों के राज, बभनियांव की नई कहानी आएगी सामने

Thu, 16 Feb 2023 11:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Feb 2023 11:15 AM IST
सार

बीएचूय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित बभनियांव गांव की खोदाई में बहुत सी मूर्तियां मिली थीं। इससे पता चलता है कि वहां पर आठवीं और नौवीं शताब्दी का कोई मंदिर रहा होगा। महावन और बभनियांव अगल-बगल के ही गांव हैं। बभनियांव की खोदाई से पता चलता है कि यहां पर मंदिरों का समूह रहा होगा। 

विज्ञापन
Excavation of Mahavan will open the secrets of temples, the story of Babhaniyaon will be revealed
बभनियांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरातत्व विभाग की अनुमति मिलने के बाद बीएचयू का प्राचीन इतिहास विभाग जल्द ही महावन में खोदाई करेगा। महावन की खोदाई से बभनियांव के मंदिरों के राज से पर्दा उठेगा। संभावना है कि मंदिरों का समूह या एक बहुत बड़े मंदिर के अवशेष वहां से मिलें। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित महावन की खोदाई से मंदिरों की शृंखलाओं की नई कहानी सामने आएगी।

विज्ञापन

बीएचूय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित बभनियांव गांव की खोदाई में बहुत सी मूर्तियां मिली थीं। इससे पता चलता है कि वहां पर आठवीं और नौवीं शताब्दी का कोई मंदिर रहा होगा। महावन और बभनियांव अगल-बगल के ही गांव हैं। बभनियांव की खोदाई से पता चलता है कि यहां पर मंदिरों का समूह रहा होगा। 

विज्ञापन

Excavation of Mahavan will open the secrets of temples, the story of Babhaniyaon will be revealed
बभनियांव पहुंचकर उत्खनन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा करते को प्रोफेसरों की टीम । - फोटो : अमर उजाला
यहां दूसरी शताब्दी के मंदिर और शिवलिंग मिले थे। इससे पता चलता है कि यह बहुत पवित्र स्थल रहा होगा। खोदाई के बाद जब इसकी जांच होगी तो महावन और बभनियांव की कई अनसुलझी कड़ियां आपस में जुड़ेंगी। प्रो. सिंह के मुताबिक संभावना है कि वहां पर मंदिरों का समूह है या फिर कोई बहुत बड़ा मंदिर। बभनियांव और महावन में मंदिरों के ध्वंसावशेष के रूप में मूर्तियां मौजूद हैं। 
प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग स्थल पर हम लोगों ने यूपी पोटेंशियल स्कीम के तहत सर्वे किया था। इसमें 50 से अधिक स्थानों का ब्यौरा दिया था। इसमें महावन भी शामिल था। बभनियांव और महावन की खोज हमने की थी। पहले हम लोगों ने बभनियांव को चुना। खोदाई के दौरान हमें उसमें सफलता भी मिली। भगवान शिव की मूर्ति निकलकर आई थी। बभनियांव के नजदीक होने के कारण महावन अध्ययन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। महावन में प्रो. प्रभाकर उपाध्याय और प्रो. राहुल राज इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed