{"_id":"5cb05267bdec22146b5ed2bc","slug":"ex-head-of-village-died-due-to-burn-in-fire-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : पूर्व प्रधान की जलने से मौत, गोशाला में आग लगने पर गए थे पशुओं को बचाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : पूर्व प्रधान की जलने से मौत, गोशाला में आग लगने पर गए थे पशुओं को बचाने
Fri, 12 Apr 2019 02:25 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
मृत पूर्व प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आग लगने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, मृतक का भाई झुलस गया। वहीं इस हादसे में दो भैंस जल मरी और चार पशु बुरी तरह झुलस गए हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवाँ गांव निवासी पूर्व प्रधान बुधई राम(50) पुत्र स्व. झुरी के गोशाला में गुरुवार रात आग लग गई। जिसमें बधे पशुओं को बचाने के लिए बुधई और उनके बड़े भाई रिखई गए। गोशाला में बंधी भैंसों को बाहर निकालने में बुधई और रिखई झुलस गए।
विज्ञापन
बुधई गोशाला के अंदर ही झुलसने के कारण गिर गए। बुधई के पुत्र सतीश ने अपने पिता को गोशाला से बाहर निकाला। आनन फानन में बुधई को लेकर लोग जिला अस्पताल गए। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बुधई की मौत हो गई। वहीं, झुलसे रिखई का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन