फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Evening aarti on Ganga Ghats banned till February 26

गंगा आरती पर रोक : काशी में भीड़ व सुरक्षा को लेकर लिया गया निर्णय, नाव संचालन की जान लें टाइमिंग; पढ़ें अपडेट

Sat, 15 Feb 2025 07:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 07:52 PM IST
सार

गंगा घाटों पर होने वाली सांध्यकालीन आरती पर 26 फरवरी तक रोक लगा दी गई है। डीसीपी काशी जोन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और आदेश का पालन सख्ती से कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
Evening aarti on Ganga Ghats banned till February 26
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ganga Aarti in Varanasi : प्रयागराज महाकुंभ से काशी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुरक्षा को देखते हुए गंगा घाटों पर होने वाली सांध्यकालीन आरती पर 26 फरवरी तक रोक लगा दी गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि गंगा घाटों पर होने वाली सांध्यकालीन आरती को देखने के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गंगा घाटों पर सीमित जगह है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसलिए गंगा किनारे घाटों पर होने वाली आरती रोकी गई है। 
विज्ञापन


आरती पर रोक 11 फरवरी से जारी है। इस सिलसिले में आरती समितियों से भी बात की गई है। पुलिस प्रशासन के फैसले पर आरती समितियों की बैठक चल रही है। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने कहा कि सांकेतिक आरती ही कराई जा रही है। आरती पर प्रतिबंध से संबंधित जानकारी है। इस पर जल्द ही समितियां कुछ निर्णय लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे तक होता था गंगा में नावों का संचालन
गंगा में नावों का संचालन शाम छह बजे तक ही होगा। जल पुलिस ने समय सीमा का प्रतिबंध 26 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 15 फरवरी तक प्रतिबंध लगाया गया था। सामान्य तौर पर नावों का संचालन रात आठ बजे तक होता था। 

जल पुलिस के मुताबिक, पर्यटक और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नावों का संचालन दो घंटे पहले बंद किया जा रहा है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि शाम छह बजे के बाद गंगा में किसी भी तरह की नावों का संचालन नहीं होगा। इसकी अनदेखी करने वाले नाविक और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed