{"_id":"5925ed6f4f1c1b9430535e83","slug":"even-after-the-minister-s-order-the-roads-were-not-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आदेश के बाद भी सड़कों की जांच नहीं कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के आदेश के बाद भी सड़कों की जांच नहीं कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के आदेश के बाद भी अफसरों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत सड़कों के गुणवत्ता की जांच बीएचयू आईटी से नहीं कराई। बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अनुपालन आख्या की बैठक में जब केंद्रीय मंत्री ने अफसरों से पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री ने 15 दिनों के अंदर इस बारे में विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही, कहा कि हैंडपंपों का रीबोर कराने की बजाए उनकी जगह नए हैंडपंप लगाए जाएं। दोनों के खर्च में करीब पांच हजार का अंतर आता है। इस संबंध में शासन को पत्र भेजने को कहा। सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप न लगाने को कहा।
जलनिगम द्वारा लगाए गए नए हैंडपंपों की जांच टीएसी से कराने का निर्देश देते हुए कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अभियंता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिले के 17 पार्कों में ओवरहैड टंकियों की जांच समिति बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया। दीनापुर में निर्माणाधीन एसटीपी से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देकर मामला निस्तारित करने को कहा। कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा कि किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उनके दरवाजे जाकर दें और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक ब्लाकों में जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में विभिन्न आयोजन करें। जलनिगम द्वारा जमीन में डाली जा रही पाइपों के गुणवत्ता की जांच टीएसी से कराने का निर्देश दिया।
भरलाई के सोनकर बस्ती में 70 परिवारों में शौचालय न होने का प्रकरण विधायक रवींद्र जायसवाल द्वारा उठाने पर इसे लापरवाही बताते हुए जांच कर कार्रवाई को कहा। ढाब क्षेत्र में बिजली विभाग के कार्यों को बरसात से पूर्व प्रत्येक दशा में पूरा कराने को कहा। जिले में विभिन्न विभागों द्वारा बनाई जा रही गई सड़कों की सूची विभागों द्वारा तैयार करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं वीडीए के अधिकारियों को अपने-अपने सड़कों पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।