फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Evaluation ends in sampurnand Sanskrit University internal marks not received UP Board exam

SSVV: संस्कृत विवि में मूल्यांकन खत्म, आंतरिक के नंबर नहीं मिले; UP बोर्ड में 94 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 17 Feb 2025 01:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 01:23 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
Evaluation ends in sampurnand Sanskrit University internal marks not received UP Board exam
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 2 से 12 जनवरी तक करवाई गई लिखित परीक्षाओं के खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब तक विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों की ओर से आंतरिक मूल्यांकन का नंबर नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


इस वजह से रिजल्ट में देरी के आसार हैं। इसको देखते हुए परीक्षा नियंत्रक ने चार दिन के भीतर यानी 20 फरवरी तक सभी को आंतरिक मूल्यांकन का नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से वाराणसी समेत देश भर में बने 500 से अधिक महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की शास्त्री की सेमेस्टर परीक्षा 2 से 12 जनवरी तक 325 केंद्रों पर करवाई गई। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन परीक्षा भवन में सीसी कैमरे की निगरानी में करवाया जा चुका है। इस बार कॉलेजों को आंतरिक मूल्यांकन का नंबर ऑनलाइन अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने एक आदेश जारी कर महाविद्यालयों के प्राचार्यों को शास्त्री तृतीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर को 20 फरवरी तक अपलोड करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि परीक्षाफल अवरुद्ध होने पर नियमानुसार दंड लगाया जाएगा, जिसके लिए महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Evaluation ends in sampurnand Sanskrit University internal marks not received UP Board exam
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड : 125 केंद्रों पर 94 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस साल 94 हजार विद्यार्थी 125 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने पुलिस लाइन में बैठक की। 

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, प्रश्न पत्रों की छपाई और वितरण, परीक्षकों की नियुक्ति, आदि कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

प्रत्येक केंद्र पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी निगरानी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा, संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंप दी गई है। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे। 

विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा, निजी वाहनों को भी परीक्षा केंद्रों तक जाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed