{"_id":"5fb8062e8ebc3e9b987d87bf","slug":"eunuchs-prayed-to-the-setting-sun-for-liberation-from-corona-varanasi-news-vns55921625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्ति के लिए किन्नरों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मुक्ति के लिए किन्नरों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सूर्यषष्ठी का महापर्व व्रतियों की आस्था जुड़ा है। किन्नर भी डाला छठ विधि विधान के साथ करते हैं। इस बार उन्होंने व्रत देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए किया है। किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं पांडेय बाबा के नाम से मशहूर यारपुर बेदुआ निवासी माधुरी किन्नर ने बताया कि वे पिछले 16 वर्षों से यह पर्व मना रहे हैं।
माधुरी किन्नर ने बताया कि सूर्यदेव से देश को कोरोना से मुक्ति व समाज में अमन-चैन, सुख-शांति एवं अपने यजमानों की समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि 16 वर्ष पूर्व जब उन्होंने व्रत शुरू करने का निर्णय लिया तो सामाजिक तौर पर कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होता चला गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष तकरीबन आधा दर्जन किन्नर बिरादरी के लोग डाला छठ का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से माधुरी पांडेय, संजू, संटू सिंह, अन्नू चौबे, छोटी, नीलम, वीरेंद्र एवं उत्तम शामिल हैं। किन्नरों में छठ के व्रत को लेकर कितनी आस्था और निष्ठा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते दीपावली के दिन किन्नर बिरादरी के लोगों ने माधुरी पांडेय के नेतृत्व में छठ व्रत करने वाली मोहल्ले की महिलाओं में साड़ी, फल, पूजा और मिठाई का वितरण किया।