{"_id":"6154c7e98ebc3eab6725a409","slug":"entrepreneurs-counted-the-problems-with-the-ceo-of-upcida-varanasi-news-vns6144890117","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीडा के सीईओ से उद्यमियों ने गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीडा के सीईओ से उद्यमियों ने गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करखियांव और रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों को बुधवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने देखा। उन्होंने करखियांव में कराए जा रहे सड़क, नाली के निर्माण कार्यों को देखा और उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्यमियों ने उद्योग विकास में आने वाली दिक्कतों को भी गिनाया।
इससे पहले सीईओ ने उद्यमियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। इस दौरान आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने औद्योगिक विकास में आ रही अड़चनों को दूर करने की मांग की। साथ ही उद्योगों के लिए बनाए गए नियमों को और आसान बनाने के अलावा भूमि आवंटन, प्लाटों के एकीकरण में आने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद सीईओ ने 8000 स्क्वायर मीटर तक के प्लाटों के ट्रांसफर से लेकर 25 एकड़ तक के नक्शे स्वीकृत करने का अधिकार क्षेत्रीय कार्यालय को दिया। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक आरके चौहान, आशीष नाथ, बीपी मौर्या, राम प्रकाश ,सुरेश कुमार पटेल और उमेश जायसवाल शामिल थे। संवाद
दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आज से
वाराणसी। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से बृहस्पतिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन अंधरापुल स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को होगा। बुनकरों और कपड़ा व्यापारियों को ई-कॉमर्स व्यापार, जीएसटी, कानूनों और नियमों के कारण होने वाली परेशानियों के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। कैट के पूर्वांचल प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में राज्यों के 150 प्रमुख व्यापारी नेता शामिल होंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल भी रहेंगे। संवाद