फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   entrance exam og harishchand collage

एलएलबी में एक सीट पर छह, बीकॉम में एक सीट पर तीन दावेदार

Mon, 31 Aug 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
entrance exam og harishchand collage
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 7800 आवेदन आए हैं। पिछले साल के मुकाबले आवेदनों की संख्या आधी है। सबसे अधिक मारामारी एलएलबी, बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए है। एलएलबी की 320 सीटों पर दाखिले के लिए दो हजार आवेदन पत्र आए हैं। एक सीट पर छह से अधिक अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए दावा किया है।
विज्ञापन

बीए की 700 सीटों के लिए 1800 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा है। बीकॉम की 480 सीटों पर 1400, बीएसी बायो की 200 सीटों के लिए 500 और मैथ की 267 सीटों पर 400 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की गति सुस्त है। कोरोना संक्रमण के कारण महाविद्यालय ने अभी तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना चतुर्वेदी का कहना है कि सितंबर माह में परीक्षा समिति की बैठक करके आवेदन की अंतिम तिथि और प्रवेश परीक्षा की तिथियों का निर्धारण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी सुरक्षा मानकों के साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि महाविद्यालय में आने वाला हर छात्र कोरोना संक्रमण से दूर रहे। कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed