फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entrance exam for admission in BHU from today

बीएचयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आज से, 38 पाठ्यक्रमों के लिए 39835 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Mon, 24 Aug 2020 12:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 24 Aug 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Entrance exam for admission in BHU from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में स्नातक व स्नातकोतर में होने वाले दाखिले के लिए सोमवार से प्रवेश परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए बीएचयू कैंपस में पांच सहित देश में अलग-अलग स्थानों पर 203 सेंटर बनाए गए हैं। जहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। सोमवार को तीन पाली में एमए, एमएससी और आचार्य के अलग-अलग पाठ्यक्रम की कुल 38 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी, जिसमें 39835 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सत्र 2020-21 में बीएचयू में होने वाले प्रवेश को लेकर इस बार सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।  कोरोना के चलते बीएचयू प्रशासन ने केंद्रों पर पर्यवेक्षक की तैनाती की है साथ ही केंद्रीय टीम भी मॉटनिटरिंग करती रहेगी।
विज्ञापन


इसमे पहली पाली में 13 पाठ्यक्रमों के लिए 142 शहरों में 175 केंद्र, दूसरी पाली में 21 पाठ्यक्रमों के लिए 129 शहरों में 139 केंद्र बने हैं, जबकि तीसरी पाली की 4 पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए 149 शहरों में 203 केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में बीएचयू परिसर में परीक्षा ऑफलाइन होगी, जबकि जिले में 17 केंद्रों पर 4986 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन पाली में होगी परीक्षा 

  • पहली पाली-सुबह 8.30से 10.30 बजे 
  • दूसरी पाली-दोपहर 12.30 से 2.30 बजे। 
  • तीसरी पाली-शाम 4 से 6 बजे तक। 

 

प्रवेश परीक्षा के विरोध में धरना जारी, कांग्रेस नेता ने किया समर्थन 

कोरोना काल में हो रही बीएचयू की प्रवेश परीक्षा के विरोध में धरने पर बैठे ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य नीरज राय का धरना रविवार को भी जारी रहा। वहीं कांग्रेसी नेता संजीव सिंह ने बीएचयू पहुंचकर धरने का समर्थन किया और नीरज के सेहत की जानकारी ली। संजीव ने कहा कि कोरोना कॉल में परीक्षा कराना छात्रों के हित में नहीं है। इस दौरान उनके साथ छात्र नेता विशाल चौबे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed