{"_id":"6acfe5d28e54d21a5d07a531","slug":"ensure-adequate-police-deployment-and-formulate-an-effective-route-diversion-plan-cm-varanasi-news-c-20-noi1138-1581720-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त पुलिस तैनात रहे, रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाएं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त पुलिस तैनात रहे, रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाएं : सीएम
विज्ञापन
नमो घाट पर एयर शो की तैयारी का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : Samvad
- सीएम ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक, तैयारियों के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे और एयर शो की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि घाटों पर सिल्ट की सफाई कराई जा रही है। 300 मोबाइल टॉयलेट और 400 वाटर टैंकर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा घाटों पर तीन हजार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाने, पार्किंग स्थलों पर पुलिस, यातायात पुलिस और नगर निगमकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने और सरकारी व निजी अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट से अस्सी घाट तक घाटों की पेंटिंग और विशेष सफाई कराने के साथ एयरपोर्ट से शहर के प्रमुख मार्गों पर विद्युत खंभों में स्पाइरल लाइट लगाने तथा चौराहों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। आयोजन में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों का सहयोग लेने को भी कहा।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। सीएमओ एनपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का ब्योरा दिया। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।