{"_id":"6244a0fbe6ddf44db847e1ee","slug":"engineers-burnt-copies-of-mou-protested-varanasi-news-vns645792938","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं ने एमओयू की प्रतियां जलाईं, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं ने एमओयू की प्रतियां जलाईं, जताया विरोध
विज्ञापन
ऊर्जा निगम प्रबंधन पर अव्यवहारिक लक्ष्य देने का आरोप लगाकर अभियंताओं ने बुधवार को प्रबंधन द्वारा तैयार एमओयू की प्रतियों को जलाकर विरोध जताया। एमडी कार्यालय पर एकत्रित अभियंताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
नीरज बिंद के मुताबिक, एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रबंधन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। एमओयू साइन करने से पहले अभियंताओं ने प्रबंधन से मानक के अनुरूप मैन, मनी एवं मैटेरियल उपलब्ध कराने की मांग की। रत्नेश भारती ने प्रबंधन और अधीनस्थ विभागीय कार्मिकों के मध्य एमओयू साइन कराने को औचित्यहीन करार दिया। इस दौरान राम कुमार, चंद्रशेखर चौरसिया, जगदीश पटेल, सुनील कुमार यादव, गुलाब, मनोज कुमार, सुनील, चंद्रेश उपाध्याय, बीके सिंह, सर्वेश विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता, भारत भूषण, शिवेंद्र, शैलेंद्र, उपेंद्र, जफर और प्रमोद रहे।
वहीं, उच्च अधिकारियों द्वारा अवकाश रद्द करने के बावजूद अभियंता संघ के 125 सदस्यों ने बुधवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन भरा। अभियंता और अवर अभियंताओं ने 4, 5 और 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है।