फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   T20 Cricket Engineers Win After Scoring 165 Runs off 76 Balls Vijay Steals Show with 66-Run Knock off

टी-20 क्रिकेट: 76 गेंद पर 165 रन बनाकर जीते इंजीनियर्स विजय ने 23 गेंदों पर खेली 66 रनों की पारी, लूटी वाहवाही

Sat, 18 Apr 2026 02:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 02:22 AM IST
सार

Varanasi News: अंतर विभागीय टी-20 प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग विभाग ने 164 रन का लक्ष्य 12.4 ओवर में हासिल कर वाणिज्य को 8 विकेट से हराया, विजय ने 66 रन बनाए। पहले मैच में रेल सुरक्षा बल ने 207 रन बनाकर विद्युत लोको शेड को 143 पर समेटा। अजीत तिवारी और शाहनवाज मैन ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन
T20 Cricket Engineers Win After Scoring 165 Runs off 76 Balls Vijay Steals Show with 66-Run Knock off
अजीत तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में 164 रनों का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 76 गेंद पर ताबड़तोड़ 165 रन बनाकर वाणिज्य विभाग को आठ विकेट से धूल चटा दी। बल्लेबाज विजय ने 290 के स्ट्राइक रेट से 23 गेंद पर 66 रन बनाए और टीम को दो अंक दिलाए। 

विज्ञापन


बरेका परिसर के मैदान पर शुक्रवार को टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला दिन रहा। पहला मैच रेल सुरक्षा बल और विद्युत लोको शेड के बीच  दूसरा मैच वाणिज्य और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। दूसरा मैच वाणिज्य और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया।
विज्ञापन


वाणिज्य विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। इंजीनियरिंग विभाग के अजीत तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सुशील कुमार सिंह की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व पहले मैच में रेल सुरक्षा बल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में उतरी विद्युत लोको शेड की पूरी टीम 19.1 ओवर में 143 रन पर पैवेलियन लौट गई। रेल सुरक्षा बल के शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी मो. अजीम अहमद की ओर से दिया गया।

वाणिज्य विभाग -  कफिल ने 27 गेंद पर छह चौके और एक छक्के में से 36 रन, अमित राज ने 27 गेंद पर छह चौके की मदद से 32 रन, दुर्गेश ने 19 गेंद पर पांच चौके की मदद से 26 रन, लक्ष्मण ने 23 गेंद पर चार चौके की मदद से 22 रन, संतोष ने 17 और भूषण ने 15 रन बनाए। 

इंजीनियरिंग विभाग - विजय ने 23 गेंद पर छह चौके और छह छक्के की मदद से शानदार 66 रन बनाए। ऋषभ ने 25 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन और अजीत तिवारी ने 27 गेंद पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बटोरे।

इंजीनियरिंग विभाग : अजीत तिवारी ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए। अश्विनी ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट और सुरेंद्र व सुभाष ने एक-एक विकेट लिया। 

वाणिज्य विभाग : भूषण और राजेश ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed