फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Energy Minister order Not followed even 48 hours in varanasi power supply as per roster public troubled

ऊर्जा मंत्री का आदेश बेअसर: 48 घंटे भी नहीं हुआ पालन, कॉलोनियों में रोस्टर से विद्युत आपूर्ति; जनता परेशान

Mon, 24 Jun 2024 09:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 09:04 AM IST
सार

Varanasi News: कटौती के बार में पूछने पर उपकेंद्र से बस यही जवाब मिलता रहा कि आधे घंटे में आ जाएगी। इधर नरिया गांधीनगर में सुबह 9 बजे की कटी बिजली दोपहर करीब दो बजे आई। यहां कुछ तकनीकी खराबी की वजह से से आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
Energy Minister order Not followed even 48 hours in varanasi power supply as per roster public troubled
बिजली कटौती से जनता परेशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी को रोस्टर मुक्त बिजली आपूर्ति देने का ऊर्जा मंत्री का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। शहर हो या देहात, कटौती जारी है। दिन और रात में जब तब बिजली कट जा रही है। इसका कोई शेड्यूल हीं नहीं तय हो पा रहा है। लिहाजा लोगों की समस्या जस की तस बनी है। कहीं आधे घंटे तो कहीं घंटे भर तक बिजली कट रही है।

विज्ञापन


वाराणसी जिले में 24 घंटे आपूर्ति का दावा अधिकारी भले ही कर रहे हैं, लेकिन उनका यह दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। हकीकत यह है कि ग्रामीण इलाकों में तो बिजली की आंखमिचौली जारी ही है, शहरी इलाकों में भी इससे निजात नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन


मौसम में बदलाव हुआ है, फिर भी कटौती पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थिति यह है कि रविवार को मच्छोदरी, गांधीनगर नरिया, मड़ौली, वरुणापार, अशोकनगर, अनुपम नगर, पहड़िया, सरस्वती नगर, नई बस्ती, मंडुवाडीह उपकेंद्र से जुड़े भिटारी, लहरतारा सहित अन्य इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
जिले में रोस्टर नहीं लिया जा रहा है। कुछ उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं की जानकारी मिलने पर लोकल ब्रेकडाउन लेकर उसका समाधान करवाया जा रहा है। अधिकारियों को रोस्टर मुक्त आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। - अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता

तीन खंभों के बीच से हाईटेंशन बिजली के तार चोरी

बरनी उपकेंद्र के रामेश्वर कृषि फीडर से संबंधित तीन खंभों के बीच से हाईटेंशन बिजली के तार रविवार को चोर काट ले गए। मामले में जेई ने जंसा थाने में तहरीर दी है।

पूर्वांचल डिस्कॉम की ओर से बरनी उपकेंद्र से कृषि फीडर बनाया गया है। इसमें दिन में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की रात चोर पेडूका गांव के पास से तीन खंभों से तार काट ले गए। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी जंसा थाने पर दी। 

जंसा के एसओ बैद्यनाथ सिंह और एसडीओ राहुल यादव और अभियंता कृष्ण कांत मौर्य ने मौके पर जाकर जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि आठ माह पहले भी 15 खंभों का तार चोरी हो गया था। इस मामले में मुख्य अभियंता एके सिंघल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। एक्सईएन संजय के नेतृत्व में समिति जांच करेगी। 

दो लोकेटर मशीन के सहारे ढूंढ रहे अंडरग्राउंड फाॅल्ट

बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए निगम ने बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कर दिया, लेकिन अब फाॅल्ट ढूंढने में पसीने छूट रहे हैं। विभाग के पास तीन लोकेटर मशीन हैं, एक मशीन पिछले पंद्रह दिनों से खराब है। इस वजह से दो लोकेटर मशीन की मदद से शहर के अंडर ग्राउंड फाॅल्ट ढूंढा जा रहा है।

रविवार को मच्छोदरी उपकेंद्र के मैदागिन के समीप अंडर ग्राउंड केबल में फाॅल्ट हो गया। इसे ढूंढने में बिजली विभाग को चार घंटे लग गए। निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं है। बिजली आपूर्ति में मशीनें अड़ंगा नहीं बनेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed