{"_id":"6a7871cc1b2852f3ee86b6552b566bce","slug":"energetic-cadre-preparation-of-handing-over-new-responsibility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जावान कैडर को नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जावान कैडर को नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बड़े नेताओं की परिक्रमा करने वालों को दायित्व से मुक्त कर अनुभवी और ऊर्जावान कैडर को संगठन में नई जिम्मेदारी देगी भाजपा। जगतपुर स्थित महेश कारपेट के परिसर में बुधवार को हुई भाजपा की क्षेत्रीय चिंतन बैठक में संगठन में बड़े फेरबदल को मंजूरी मिली।
विज्ञापन
दो सत्रों में चली बैठक में भाजपा के महासंपर्क अभियान, पंचायत चुनाव और ‘मिशन 2017’ पर भी भाजपा के अखिल भारतीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश राय ने कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक बेहद गोपनीय तरीके से हुई और मीडिया को दूर रखा गया। नेता बैठक में हुए फैसलों के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन
योग दिवस को कामयाब बनाने में जुटें कार्यकर्ता
भाजपा के सबसे अनुभवी संगठनकर्ताओं में शुमार शिवप्रकाश ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरी दुनिया में योग को नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
ये केंद्र सरकार की साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बताएं कि प्रधानमंत्री की वजह से पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। कहा कि योग दिवस को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत और ऊर्जा से जुट जाएं।