{"_id":"680125e2d7755ebbd60c5b61","slug":"encroachment-under-the-underpass-and-shops-on-the-divider-in-front-of-the-vegetable-market-are-causing-traffic-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अंडरपास के नीचे अतिक्रमण व सब्जी मंडी के सामने डिवाइडर पर दुकान लगने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अंडरपास के नीचे अतिक्रमण व सब्जी मंडी के सामने डिवाइडर पर दुकान लगने से लग रहा जाम
Thu, 17 Apr 2025 09:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:51 PM IST
सार
अंडरपास के नीचे डिवाइडर पर दुकान लगने से जाम लग रहा है। आवागमन बाधित हो रहा है। जनता इसे लेकर शिकायत कर रही है और समस्या के निदान की मांग कर रही है।
विज्ञापन
अंडरपास के नीचे लग रहा जाम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के समीप किसान सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे के किनारे बने सर्विस मार्ग के डिवाइडर पर दुकान लगने के चलते सर्विस मार्ग पर खरीदारों की भारी भीड़ के चलते लग रहा जाम इसके अलावा कछवा रोड अंडरपास के नीचे ठेला पटरी दुकान के साथ भारी संख्या में ऑटो रिक्शा खड़ी होने के चलते भारी वाहनों के गुजरने के दौरान लग रहा जाम।
विज्ञापन
जिसके चलते आए दिन लोगों को जाम के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है बताते चले की सब्जी मंडी के सामने सर्विस मार्ग पर बने डिवाइडर पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने से खरीदारों की भीड़ सर्विस मार्ग पर ही लग जाती है जिसके चलते सर्विस मार्ग से गुजरने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है इस दौरान एक इंटर कॉलेज जाने के लिए छात्रों को गलत दिशा में नेशनल हाईवे से हो कर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
उधर अंडरपास के नीचे दुकान लगने के चलते बाबतपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रयागराज की तरफ जाने के लिए भारी वाहनों के घूमते ही जाम लग जाता है इसके अलावा चुनार मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन वाराणसी एवं बाबतपुर जाने के लिए अंडरपास से होकर गुजरते हैं तभी जाम लग जाता है जिससे लोगों को परेशानी झेलना पड़ता है।
विज्ञापन