फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment an Slums removed in varanasi construction demolished campaign run across city

हटवाया अतिक्रमण : कज्जाकपुरा से हटवाई गई झुग्गी-झोपड़ी, निर्माण तोड़ कर किया ध्वस्त; शहरभर में चला अभियान

Sat, 18 Jan 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:41 PM IST
सार

Varanasi News : नगर निगम की ओर से यह अभियान शहर के कई इलाकों में चलाया गया। इस दाैरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई। चाैकाघाट, गोलगड्डा सहित सारनाथ से भी झोपड़ियां हटाईं गईं।

विज्ञापन
Encroachment an Slums removed in varanasi construction demolished campaign run across city
पंचकोशी सब्जी मंडी पर अतिक्रमण हटवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की ओर से कज्जाकपुरा स्थित सरकारी जमीन पर बसे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को खदेड़ा। दरअसल, कज्जाकपुरा तिराहे पर स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय के बगल में निगम की जमीन है।

विज्ञापन


इस जमीन पर पहले जिला संक्रमण अस्पताल था। जिसे दो साल पहले तोड़ कर ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन अस्पताल परिसर के आसपास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले रहे। सुबह प्रवर्तन दल मौके पर पहुंची और करीब 50 झुग्गी झोपड़ी समेत कच्चे-पक्के निर्माण को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान निगम की टीम को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। झोपड़ी में रहने वालों ने बताया कि वह सालों से यहां रहते आए हैं। नगर निगम ने बिना किसी सूचना के ही उनके घरों को तोड़ दिया। जिसके कारण वह सड़क पर आ गए। आरोप लगाया कि शासन की ओर से 50 से अधिक परिवार को रहने के लिए पक्का मकान देने का आश्वासन मिला था, लेकिन झोपड़ी में ही रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिगरा स्थित वरुणा होटल के पीछे लल्लापुरा रोड से अतिक्रमण हटवाकर सफाई करवाई। सारनाथ क्षेत्र के बुद्ध मंदिर रोड, मुनारी रोड से अतिक्रमण हटवाए। गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, राजेंद्र घाट तक अतिक्रमण हटवाए।

कछवारोड में पुलिस ने सर्विस रोड से हटवाईं दुकानें
प्रयागराज में महाकुंभ को देखते हुए ठटरा अंडरपास के पास शुक्रवार को पुलिस ने दुकानें हटवाईं। ठेला पटरी दुकानदार राजू केसरी, पताली राजभर, अर्जुन गुप्ता और कन्हैया लाल मौर्य का आरोप है कि सर्विस मार्ग पर ऑटो स्टैंड के कारण जाम लगता है। पुलिस इस पर ध्यान न देकर पटरी दुकानदारों को निशाना बना रही है।

सड़क पर ठेले खड़े देख इंस्पेक्टर कैंट को लगाई फटकार

Encroachment an Slums removed in varanasi construction demolished campaign run across city
एसीपी कैंट और इंस्पेक्टर कैंट को समझाते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले पुलिस आयुक्त ने गोलघर कचहरी क्षेत्र में सड़क पर ठेले खड़े देख कर इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार को फटकार लगाई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुगम यातायात में बाधक बनने वालों पर शनिवार से मुकदमा दर्ज न करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अतिक्रमण हटाने और सुगम यातायात को लेकर जो भी थानाध्यक्ष गंभीरता नहीं बरतेगा, वह विभागीय कार्रवाई की जद में आएगा।

पुलिस आयुक्त ने महाकुंभ-2025 के मद्देनजर चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत विभिन्न स्थानों पर की जा रही चेकिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बगैर नंबर के वाहन, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी और चेन स्नेचिंग के हॉट स्पॉट पर चेकिंग की जाए। 

चेकिंग के दौरान आमजन के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। चेकिंग के दौरान वीडियोग्रॉफी की जाए। काशी आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करे। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने कैंट स्टेशन, अंधरापुल, महमूरगंज और मंडुवाडीह में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed