{"_id":"6a5e6f10220f9000f60d0579","slug":"encounter-under-vishwasundari-bridge-cattle-smuggler-shot-in-the-legattle-found-in-a-container-varanasi-news-c-20-vns1103-1473756-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विश्वसुंदरी पुल के नीचे मुठभेड़, पशु तस्कर के पैर में गोली, कंटेनर से 30 गोवंश मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विश्वसुंदरी पुल के नीचे मुठभेड़, पशु तस्कर के पैर में गोली, कंटेनर से 30 गोवंश मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सात बार जेल जा चुका है, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी हो चुकी है कार्रवाई, पश्चिम बंगाल में करता था पशुओं की तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
रामनगर। विश्व सुंदरी पुल के नीचे सोमवार सुबह पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में गो तस्कर मुहम्मद एजाज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंटेनर से 30 गोवंशीय बरामद कर पशु शेल्टर होम भेज दिया। आरोपी पश्चिम बंगाल में पशुओं की तस्करी करता था। इस काम में वह कई साल से लिप्त रहा। सात बार जेल जा चुका है।
एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भीटी चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर टेंगरा मोड़ कट के पास आगे घेराबंदी देख कंटेनर से एक व्यक्ति उतरकर विश्व सुंदरी पुल के नीचे झाड़ियों की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुहम्मद एजाज हरनाही लक्ष्मीनिया, थाना बद्दूराज, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) का निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि वह गोवंशीय को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार मुहम्मद एजाज शातिर गो तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन