{"_id":"681912ea7dcf9e6c930c4e8d","slug":"employment-servants-demonstrated-in-chiraigaon-block-and-submitted-a-memorandum-varanasi-news-c-20-vns1056-976053-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चिरईगांव ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चिरईगांव ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवक ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।
प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों ने बताया कि वे अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनका मुख्य आक्रोश इस बात को लेकर है कि हाल ही में लखनऊ में आयोजित उनके राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री की ओर से रोजगार सेवकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, लेकिन एक भी घोषणाएं अब तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई हैं। जिससे रोजगार सेवकों में गहरा असंतोष और निराशा व्याप्त है। मांगों के समर्थन में, प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित चिरईगांव के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंपा।